Punjab cabinet approves electric vehicle policy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 8:33 am
Location
Advertisement

पंजाब कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को दी मंजूरी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 03 फ़रवरी 2023 7:01 PM (IST)
पंजाब कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को दी मंजूरी
चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को मंजूरी दे दी। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के लिए, कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 को मंजूरी दी है, जो वाहनों के उत्सर्जन को कम करने, बुनियादी ढांचा तैयार करने, विनिर्माण, अनुसंधान और विकास, रोजगार सृजन, स्थिरता सुनिश्चित करने के अलावा पंजाब को इलेक्ट्रिक वाहनों, पुजरें और बैटरियों के निर्माण के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में स्थापित करने का प्रयास करता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement