Advertisement
रूस में पंजाब भाजपा नेताओं ने व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने की कमान संभाली

बैठक में गुरदीप सिंह गोशा ने पंजाब की गुरुओं की धरती के बारे में बताते हुए सिखों के इतिहास और महाराजा रणजीत सिंह की शासन व्यवस्था व व्यापारिक व्यवस्था से रूसी पक्ष को अवगत कराया। गोशा ने विशेष रूप से बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सिल्क रोड, जो आज विश्व में आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा है, वह महाराजा रणजीत सिंह के समय प्रचलित थी।
गोशा ने पंजाब की कृषि व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि इसे विश्व बाजार की मांग के मुताबिक ढाला जा सके। उन्होंने कहा कि यह बदलाव पंजाब के किसानों और युवा पीढ़ियों के भविष्य संवारने में सहायक सिद्ध होगा, जो प्रधानमंत्री मोदी का सपना भी है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच को एक सशक्त प्लेटफार्म बताया। इस प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार और कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों के सदस्य शामिल थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


