Advertisement
पंजाब : तरनतारन से ‘आप’ विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन, सीएम मान और केजरीवाल ने जताया दुख

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायक के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सीएम मान के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, "डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की खबर बेहद दुखद है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत दें।"
आम आदमी पार्टी ने भी कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर दुख जताया। पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "तरनतारन से आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर पूरी पार्टी शोक व्यक्त करती है। हम गुरु पातशाह जी के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार के सदस्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद अब तरनतारन सीट खाली हो गई है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान करेगा। हाल ही में पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव हुए थे और इस पर आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
तरनतारन
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


