Public outrage over cutting of old trees for construction of food street, Congress warns of struggle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 2:27 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फूड स्ट्रीट निर्माण के लिए पुराने पेड़ों की कटाई पर जनता में आक्रोश, कांग्रेस ने दी संघर्ष की चेतावनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 5:18 PM (IST)
फूड स्ट्रीट निर्माण के लिए पुराने पेड़ों की कटाई पर जनता में आक्रोश, कांग्रेस ने दी संघर्ष की चेतावनी
होशियारपुर। होशियारपुर नगर निगम द्वारा फूड स्ट्रीट के निर्माण के लिए दशकों पुराने पेड़ों की कटाई से स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने प्रशासन पर प्रकृति को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन पेड़ों को काटकर जंक फूड के नाम पर बीमारियों को न्यौता दिया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि अगर यह कार्य तुरंत नहीं रोका गया, तो स्थायी संघर्ष छेड़ा जाएगा। दूसरी ओर, निगम के अधीक्षण अभियंता ने पेड़ों को हादसों के खतरे से बचने के लिए काटने की बात कही और फूड स्ट्रीट को जनता की सुविधा के लिए जरूरी बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement