Protest by Anganwadi Women workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:00 am
Location
Advertisement

आंगनबाड़ी महिलाकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश की

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 3:24 PM (IST)
आंगनबाड़ी महिलाकर्मियों का विरोध
प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश की
हापुड़ कोतवाली इलाके के तहसील चौराहे पर स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर सैकड़ों आंगनवाड़ी महिला कर्मचारियों ने तहसील चौराहे पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश का पुतला जलाने का प्रयास किया लेकिन पुतला जलाने से पहले ही एक पुलिसकर्मी ने पुतले को आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों से छीन लिया और लेकर भाग गया। अपनी मांगों को लेकर महिलाओं ने चौराहे पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं की उग्र भीड़ को देखते हुए किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल भी लगाया गया।

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement