protest against amar singh in deoria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2025 12:49 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश समर्थकों ने अमर सिंह का फूंका पुतला

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 4:06 PM (IST)
अखिलेश समर्थकों ने अमर सिंह का फूंका पुतला
देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकाले जाने से नाराज देवरिया जनपद में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मबीर गुप्ता के नेतृत्व में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर अमर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह मुर्दाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाये। कार्यकर्ताओं के अनुसार सपा में चल रही आपसी कलह का मुख्य कारण अमर सिंह ही है। गौरतलब है कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सीएम अखिलेश और रामगोपाल यादव को पार्टी से बाहर करने का फैसला 20 घंटे बाद ही वापस ले लिया। इसका एलान भी खुद मुलायम ने नहीं, बल्कि भाई शिवपाल यादव ने ट्वीट कर किया।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement