Proposed Reservation and Lottery Process for 2026 Panchayati Raj Institution General Elections Postponed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए आरक्षण एवं लाटरी की प्रस्तावित कार्यवाही स्थगित

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 4:09 PM (IST)
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए आरक्षण एवं लाटरी की प्रस्तावित कार्यवाही स्थगित
भीलवाड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत जिले के जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र, प्रधान के पद/सीटों के आरक्षण एवं तत्संबंधी लाटरी की कार्यवाही 17 सितम्बर, 2026 (गुरुवार) को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित थी। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की कार्यवाही 18 सितम्बर, 2026 (शुक्रवार) को संबंधित उपखण्ड मुख्यालय पर प्रस्तावित थी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि उक्त दोनों तिथियों को प्रस्तावित आरक्षण एवं तत्संबंधी लाटरी की कार्यवाही को स्थगित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जयपुर द्वारा आरक्षण तथा तत्संबंधी लाटरी की कार्यवाही के संबंध में आगामी तिथियां निर्धारित किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया है। आगामी निर्धारित तिथियों के संबंध में यथासमय अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement