Promise of concession in Dev Group of Colleges for higher education to children of Press Club families-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेस क्लब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए देव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में रियायत का वादा

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जून 2026 7:25 PM (IST)
प्रेस क्लब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए देव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में रियायत का वादा
खास खबर। जयपुर पिंकसिटी प्रेस क्लब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा में देव ग्रुप आफ कॉलेजेज अपने यहां फीस में रियायत देगा। यह वादा देव ग्रुप आफ कॉलेज के ओवर दामोदर देव गुर्जर ने किया। पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित बाल अभिरूचि शिविर 2026 का सोमवार को पूर्व पुलिस अधिकारी रहे डी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के ओवर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर गुर्जर ने अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों को शिविर के दौरान लोकनृत्य, कथक, नाटक, मार्शल आर्ट, योगा, ड्राईंग एण्ड पेंटिंग, वेर्स्टन डांस इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अपनी पुलिस की नौकरी के दौरान के अनुभव सुनाते हुए दामोदर गुर्जर ने बताया कि कैसे एक सामान्य परिवार से उठकर उन्होंने पुलिस की नौकरी ज्वाइन की और जयपुर जैसे शहर में बेहतर पुलिसिंग कर लोगों को सुरक्षा का एहसास करने के साथ ही बड़े-बड़े अधिकारियों का विश्वास जीता। दामोदर गुर्जर वर्तमान में देव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के नाम से करीब 26 से अधिक एजुकेशन संस्थान चलाते हैं और कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व के करीबी नेता है।
बच्चों से संवाद करते हुए दामोदर गुर्जर ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बाल अभिरूचि शिविर के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास होता हैं। बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार अनेक विधाओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। इसके लिए प्रबन्ध कार्यकारिणी को साधुवाद देता हूॅ। उन्होनें बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने उनसे शिक्षा एवं प्रशासन व्यवस्था से संबंधित सवाल जबाब किए।
क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा, शिविर संयोजक अनिता शर्मा ने अतिथि दामोदर गुर्जर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कार्यकारिणी सदस्य निखलेश कुमार शर्मा, ईश्वर बैरागी, दीपक सैनी, कमलेश श्रीमाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार परिवार सहित मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement