Priyanka Gandhi Vadra ends dharna, leaves for Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 9:49 pm
Location
Advertisement

Sonbhadra murder case: प्रियंका गांधी का धरना खत्म, काल भैरव के किए दर्शन, दिल्ली रवाना

khaskhabar.com : शनिवार, 20 जुलाई 2019 5:07 PM (IST)
Sonbhadra murder case: प्रियंका गांधी का धरना खत्म, काल भैरव के किए दर्शन, दिल्ली रवाना
मिर्जापुर। सोनभद्र हत्याकांड (Sonbhadra murder case ) मामले के पीडित परिजनों से मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra ) शनिवार को 26 घंटे के बाद धरने को समाप्त कर वाराणसी पहुंच गईं। उन्होंने काल भैरव मंदिर में दर्शन कर लिए हैं। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी सोनभद्र कांड के पीड़ितों से मिलने की जिद पर धरने पर बैठी थीं।

शनिवार को प्रिंयका ने परिजनों से मुलाकात की और शीर्ष पुलिस अधिकारियों से बात कर धरना समाप्त कर दिया।प्रियंका ने यहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं वापस दिल्ली जा रही हूं क्योंकि पीड़ित परिवार से मिलने का मेरा उद्देश्य पूरा हो गया है। लेकिन मैं जल्दी ही वापस आऊंगी। मैं अपने भाई राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार यहां आई थी।

मिजार्पुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अनुराग पटेल ने शनिवार को एक यू-टर्न लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जाने के लिए स्वतंत्र हैं क्योंकि उन्हें न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। डीएम ने शुक्रवार रात प्रियंका को 50 हजार रुपए का निजी बॉन्ड देने को कहा था ताकि वह वहां से जा सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement