Priyanka Gandhi attack on Prime Minister Narendra Modi in Mirzapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:32 am
Location
Advertisement

मोदी नेता नहीं अभिनेता, उनकी जगह अमिताभ को ही बना देते PM : प्रियंका गांधी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 मई 2019 7:37 PM (IST)
मोदी नेता नहीं अभिनेता, उनकी जगह अमिताभ को ही बना देते PM : प्रियंका गांधी
मिर्जापुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से बात करने की हिम्मत नहीं है। वे हमेशा चुनाव में एक नई कहानी लेकर आते जनता काे सुनाकर बरगलाने का प्रयास में जुट जाते हैं। अबकी बार किसानाें के लिए कहानी बनाई है। किसानों के लिए सम्मान योजना लेकर आए हैं। यह किसानों की सम्मान योजना नहीं है, यह तो अपमान योजना है। किसानों के खाते में छह हजार रुपए डालने के लिए कह रहे हैं।
यह बात प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मिर्जापुर में रोड शो खत्म होने पर सभा को संबोधित करते हुए कहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अमिताभ बच्चन को ही प्रधानमंत्री बना देते।

भाजपा सरकार में पांच करोड़ रोजगार कम हुएप्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में पांच करोड़ रोजगार कम हुए हैं। पिछले पांच सालों में युवाओं को रोजगार नहीं मिला, हर किसी के खाते में 15 लाख रुपए भाजपा का चुनावी जुमला है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो गरीबों का भविष्य चमकेगा। पिछले पांच सालों से किसान बेहाल हैं, किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा और देश में 12 हजार किसानों ने खुदकशी की है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आपके खाते में 72000 रुपए डालने की बात कही है। प्रधानमंत्री मोदी की तरह वे झूठे वादें नहीं करते हैं। सरकार आते ही वे आपके वादे पूरे करेंगे। हमारी सरकार मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में आई । चुनाव में उस समय कहा था कि किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। सरकार आने के आठ दिन में ही किसानों का ऋण माफ कर दिया गया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement