Prime Minister released the first installment of PM Awas Yojana, CM Bhajanlal Sharma joined Banswara through VC.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:56 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना की प्रथम किस्त की जारी, सीएम भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा से वीसी के माध्यम से जुड़े

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जनवरी 2024 3:17 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना की प्रथम किस्त की जारी, सीएम भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा से वीसी के माध्यम से जुड़े
बांसवाड़ा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-जनमन के लाभार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बांसवाड़ा की पंचायत समिति तलवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद कनकमल कटारा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पीएम-जनमन का शुभारंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हुआ था। इसकी शुरूआत अंत्योदय के विजन की दिशा में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को सशक्त बनाने एवं उनके सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement