Prime Minister Narendra Modi vision, youth resolve: Sports will build a developed India - Colonel Rajyavardhan Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:21 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन, युवाओं का संकल्प: खेलों से बनेगा विकसित भारत-कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अगस्त 2026 6:51 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन, युवाओं का संकल्प: खेलों से बनेगा विकसित भारत-कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
खास खबर। जयपुर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आज MNIT कॉलेज में छात्र-छात्राओं एवं युवा खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को सही अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिलें, यही नए भारत की मजबूत खेल संस्कृति की पहचान है।
इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि खेल जीवन जीने का तरीका सिखाते हैं। खेल हमें अनुशासन, धैर्य, टीम भावना, नेतृत्व और कठिन परिस्थितियों में खुद पर विश्वास बनाए रखना सिखाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति के सामने दबाव और चुनौतियां आती हैं।
ऐसे समय में उनसे घबराने के बजाय उन्हें आगे बढ़ने का अवसर समझना चाहिए। जिस व्यक्ति के सामने कोई लक्ष्य होता है, उसी के सामने उसे हासिल करने की चुनौती और दबाव भी होता है। इसलिए दबाव को कमजोरी नहीं, अपनी क्षमता साबित करने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। असली चैंपियन वह है जो हारने के बाद भी अगले दिन फिर मैदान में उतरता है। सफलता एक दिन की मेहनत से नहीं मिलती। लगातार सीखना, अनुशासन के साथ मेहनत करना और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ना ही जीत की असली कुंजी है।
उन्होंने खेल को जीवन से जोड़ते हुए कहा कि मैदान पर कुछ ही मिनटों में हार और जीत दोनों का अनुभव होता है। इसी दौरान खिलाड़ी टीम के लिए खेलना, सही समय पर निर्णय लेना, दूसरों पर भरोसा करना और अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाना सीखता है। यही गुण आगे चलकर जीवन और करियर में भी सफलता का आधार बनते हैं।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य भारत भारत को एक स्पोर्टिंग नेशन बनाना है। देश के हर बच्चे और युवा को खेलों से जुड़ने का अवसर मिले और खेल हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनें, यही नए भारत की खेल संस्कृति है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी खेल सुविधाओं के विस्तार और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं, उन्हें हर सुविधा प्रदान करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार संकल्पित है।
कार्यक्रम के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान एवं देश का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और सभी विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मैदान में उतरिए, मेहनत कीजिए, हार से सीखिए और हर दिन खुद को कल से बेहतर बनाने का प्रयास कीजिए। यही चैंपियन बनने का रास्ता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement