Press personnel play a very important role in keeping democracy alive: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 10, 2025 4:56 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
>
Advertisement

प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैस कर्मियों की बहुत ही अहम भूमिकाः अनिल विज

khaskhabar.com: रविवार, 16 नवम्बर 2025 7:40 PM (IST)
प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैस कर्मियों की बहुत ही अहम भूमिकाः अनिल विज
चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका है क्योंकि प्रजांतत्र के चार स्तम्भों में एक प्रैस भी स्तम्भ है लेकिन यह स्तम्भ अपनी भूमिका सही निर्वाह तभी कर सकता है जब यह निष्पक्ष पत्रकारिता करें। विज आज मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी यदि किसी सरकार या किसी पार्टी के दवाब में कार्य करेंगें, तो मीडिया कर्मी अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर पाएंगें। उन्होंने आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर कहा कि ‘‘मैं यही कहना चाहूंगा कि निर्भीक होकर, बिना किसी डर, व सच्चाई लोगों को दिखाओं और पत्रकारिता एक आईने की तरह होनी चाहिए जिसमें हकीकत बयां होनी चाहिए’’।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement