President Draupadi Murmu flies a Rafale fighter jet from Ambala Air Force Station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:07 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में भरी उड़ान

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 11:26 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में भरी उड़ान
अंबाला (हरियाणा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण पल दर्ज करते हुए अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उड़ान से पहले राष्ट्रपति को वायुसेना स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति का स्वागत वरिष्ठ वायुसेना अधिकारियों ने किया और उन्हें राफेल विमान की विशेषताओं, परिचालन क्षमता और भारत की वायु सुरक्षा में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। राफेल में उड़ान भरते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह अनुभव भारतीय वायुसेना की अदम्य शक्ति, अनुशासन और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने वायुसेना कर्मियों की राष्ट्र सुरक्षा और सेवा भावना की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement