presented in court accused of Rucita Gupta murder, again hearing on 8 march-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 4:40 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रुचिता गुप्ता हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट में पेश किया, 8 को फिर होगी सुनवाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 5:49 PM (IST)
रुचिता गुप्ता हत्याकांड के आरोपी को कोर्ट में पेश किया, 8 को फिर होगी सुनवाई
उदयपुर। बहुचर्चित रुचिता गुप्ता हत्याकांड मामले में बुधवार को पुलिस ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी दिव्य कोठारी को न्यायालय में पेश किया। इस दौरान मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी दिव्य कोठारी को सभी चार्ज सुनाए गए। बाद में न्यायालय ने दिव्य कोठारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। दिव्य कोठारी को 8 मार्च को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि रुचिता हत्याकांड मामले में 2 दिन पूर्व ही सुखेर पुलिस की ओर से करीब 142 पन्नों की चार्जशीट पेश की गई है। कोर्ट में पेश होने के पूर्व जेल प्रशासन द्वारा आरोपी दिव्य कोठारी को एम्बुलेंस में कोर्ट परिसर में लाना पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान मृतका रुचिता के पति केबी गुप्ता सहित कई परिजन और पड़ोसी कोर्ट परिसर में उपस्थित रहे। रुचिता के वकील राजेन्द्र हिरण ने साफ किया की इस केस में आरोपी दिव्य को संदेह का लाभ दिलाने के लिए जेल प्रशासन ने उसे एम्बुलेंस में भेजा है, ताकि उसे संदेह का लाभ मिल जाए और उसे कोर्ट ट्रायल में पेश न होना पड़े।

[# यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement