प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना- लगभग 21.27 करोड़ रुपए के बीमा दावों से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण

डूंगरपुर के 155 फसल कटाई प्रयोगों पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा
बैठक में डूंगरपुर जिले के खरीफ मौसम 2025 के अंतर्गत बीमा कम्पनी द्वारा 155 फसल कटाई प्रयोगों पर दर्ज आपत्तियों का निस्तारण कर किसानों को लगभग 7.69 करोड़ रूपए का लाभ दिया गया है।
इसी प्रकार जालौर जिले के रबी मौसम 2023-24 के अंतर्गत पटवार मण्डल चवरडा में सरसों की फसल के फसल कटाई प्रयोगों पर बीमा कम्पनी द्वारा दर्ज आपत्तियों का निस्तारण कर किसानों को 1 करोड़ 22 लाख रुपए का बीमा क्लेम पास किया गया है
जालौर के 13 पटवार मण्डलों के बीमित क्षेत्र संबंधी प्रकरणों का निस्तारण
बैठक में जालौर जिले के खरीफ मौसम 2024 के अंतर्गत गिरदावरी रिपोर्ट में उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार फसलों का बीमित क्षेत्र वास्तविक बोये गए क्षेत्र से अधिक होने से संबंधित 13 पटवार मण्डलों के लगभग 12 करोड़ 36 लाख रुपए की आपत्तियों का निस्तारण कर कृषकों को लाभ दिया गया है इस दौरान बीमित क्षेत्र एवं बोये गए क्षेत्र से संबंधित अभिलेखों के आधार पर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने कहा कि फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में कृषि विभाग, बीमा कम्पनियों एवं संबंधित वित्तीय संस्थानों के मध्य बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। किसानों के बीमा संबंधी प्रकरणों में तथ्यों एवं अभिलेखों का समुचित परीक्षण किया गया है, ताकि पात्र कृषकों को योजना का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
बैठक में आयुक्त उद्यानिकी सोहन लाल, अतिरिक्त निदेशक कृषि आदान दानवीर सिंह सहित राज्य स्तरीय शिकायत निराकरण समिति के सदस्यों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




