Police raided on Restaurant complaint of Prostitution, 6 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:17 am
Location
Advertisement

देह व्यापार के आरोप में ढाबे पर छापा, 6 गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 09 जुलाई 2017 8:42 PM (IST)
देह व्यापार के आरोप में ढाबे पर छापा, 6 गिरफ्तार
रूपनगर। शहर पुलिस ने नंगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसपी टूरिस्ट नामक ढाबे पर देहव्यापार की शिकायत पर छापा मारा। इस मामले में पुलिस ने ढाबा चलाने वाले 2 कांग्रेसी नेताओं सहित 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। पहले यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था। उसके आधार पर यहां देह व्यापार होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी सिटी राजपाल सिंह ने ए.एस.आई. मक्खन सिंह व महिला पुलिसकर्मियों के साथ उक्त ढाबे पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 2 लड़कियों व 3 ग्राहकों के अलावा ढाबे के मैनेजर मनप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

ढाबे के मैनेजर मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह बेरोजगार था और यहां 3 दिन पूर्व ही नौकरी के लिए आया था और उसे उक्त देह व्यापार संबंधी कोई जानकारी नहीं थी। पकड़े गए 3 ग्राहकों की पहचान लखवीर सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी गांव लाडल, गुरमेल सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव मल्लां तथा सिकंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव करखणा (समराला) के रूप में हुई है।

एस.पी. टूरिस्ट ढाबे का गत दिवस ही रस्मी उद्घाटन हलका बस्सी पठाना से कांग्रेसी विधायक जे.पी. सिंह ने किया था, जबकि इस ढाबे को 3 व्यक्तियों ने लीज पर लिया है, जो गत 3 सप्ताह से इस ढाबे को चला रहे हैं। इस ढाबे को चलाने वालों में पंजाब कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज जोरावर सिंह बिट्टू तथा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रताप सिंह लाडल समेत सर्बजीत सिंह मसूता शामिल हैं। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पर इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उक्त ढाबे पर छापेमारी को कुछ लोग राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement