Police personnel escaped from the smugglers car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:11 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तस्करों की कार से बाल-बाल बचे पुलिस जवान, बेकाबू होकर झाडिय़ों में घुसी

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 09:55 AM (IST)
तस्करों की कार से बाल-बाल बचे पुलिस जवान, बेकाबू होकर झाडिय़ों में घुसी
उदयपुर। गश्त कर रहे पुलिस जवानों ने जब तस्करों की कार को रोकनाचाहा तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस जवान इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बाद में कार बेकाबू होकर झांडिय़ों में जा घुसी और पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। यह वाकिया सामने आया प्रतापगढ़़ रोड पर। यहां पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टवेरा कार में डोडा-चूरा की तस्करी की जा रही है। इस पर देर शाम प्रतापगढ़ रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक टवेरा कार को पुलिस जवानों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ दी। इस पर नाकाबंदी में खड़े पुलिस जवान कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कार बेकाबू होकर झांडिय़ों में घुस गई तभी पुलिस ने चालक को दबोच लिया। पुलिस चालक से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement