Police Inspector in UP arrested for raping rape victis mother-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 21, 2023 6:14 pm
Location
Advertisement

यूपी में पुलिस इंपेक्टर दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां से दुष्कर्म में गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 अगस्त 2022 08:31 AM (IST)
यूपी में पुलिस इंपेक्टर दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की मां से दुष्कर्म में गिरफ्तार
कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सदर इलाके में 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की मां के साथ उसके आधिकारिक आवासीय क्वार्टर में दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को निलंबित कर दिया गया है।

महिला की शिकायत के अनुसार, मौर्य उसकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहा था। उसने उसे 28 अगस्त को आधिकारिक आवासीय क्वार्टर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

गिरफ्तार अधिकारी ने हालांकि कहा कि उसने शिकायतकर्ता को कुछ दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर लेने के लिए अपने कमरे में बुलाया था।

कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा, "पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।"

सर्किल अधिकारी (सदर) शिव प्रताप सिंह को घटना की शुरुआती जांच करने के लिए कहा गया था। उन्होंने मौर्य को दोषी पाया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement