Advertisement
ईनामी हार्डकोर अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में

प्रतापगढ़। पुलिस थाना अरनोद के हार्डकोर अपराधी वसीम पिता नियामत खां मुसलमान उम्र 28 साल निवासी नौगांवा थाना अरनोद के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में गंभीर प्रवृति के कुल 8 प्रकरण दर्ज हो थाना अरनोद के 3 प्रकरणों में वाछिंत होकर अभियुक्त काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था। अभियुक्त के थाना अरनोद के अलावा जिला प्रतापगढ व मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में भी प्रकरण दर्ज है ,जो मध्यप्रदेश के सैलाना थाना में भी वंाछित होने से सैलाना पुलिस द्वारा ढोढर से अभियुक्त वसीम को दिनांक 22.12.2016 को गिरफ्तार किया जाकर बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया। थाना अरनोद के प्रकरण संख्या 160/2011, 356/2012, व 309/2013 में वाछिंत होने से कालूराम रावत पुलिस अधीक्षक, गोपाल स्वरूप मेवाडा अति. पुलिस अधीक्षक जिला प्रतापगढ व दलपत भाटी वृत्ताधिकारी प्रतापगढ के निर्देषन में राजेश बाफना पुनि. मय जाप्ता द्वारा सैलाना उप कारागृह पहुंच जरिये प्रोडेक्षन वारण्ट पर अभियुक्त वसीम को प्राप्त कर लाये, जिससे प्रकरणों में अनुसंधान किया जा कर बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया जायेगा।
Advertisement
Advertisement
प्रतापगढ़
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
