Advertisement
अयोध्या में 25 नवंबर को आएंगे पीएम मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत: गोपाल राय

गोपाल राय ने बताया कि मंदिर में सजावट की योजना अभी बनाई जा रही है। सजावट के लिए कहां से क्या आएगा, इसकी भी योजना बनाई जा रही है। धर्म ध्वजा फहराने के दौरान लगभग सात हजार लोग एक साथ बैठ सकें, इसकी व्यवस्था मंदिर प्रशासन की तरफ से की जा रही है। पिछली बार कार्यक्रम में आठ हजार लोग बैठे थे।
उन्होंने बताया कि बैठने में पूर्वी उत्तर प्रदेश के भील समाज के लोगों को बुलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश को ही केंद्रित करके किया जा रहा है। उसके लिए जो भी व्यवस्था चाहिए, वह की जा रही है। हम लोग सभी काम 15-16 नवंबर तक पूरा कर लेंगे। उसके बाद सजावट का काम शुरू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे और यदि संभव हुआ तो भित्ति चित्र देखने के लिए परिकोटा भी जाएंगे। ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि वे सप्त ऋषि मंदिर भी जा सकते हैं। इसे देखते हुए सारी तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण के मजदूरों और इंजीनियरों से भी बात कर सकते है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


