PM and many CMs will come in the Tripura Sundari temple Shikhar Prestige Festival -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:39 pm
Location
Advertisement

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव में आएंगे PM और कई CM

khaskhabar.com : गुरुवार, 04 मई 2017 9:51 PM (IST)
त्रिपुरा सुंदरी मंदिर शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव में आएंगे PM और कई CM
बांसवाड़ा। जिले में अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त तलवाड़ा ग्राम पंचायत के उमराई गांव स्थित शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में 7 से 12 मई तक स्वर्ण शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। इस विराट आयोजन को सफल बनाने के लिए इन दिनों वृहद पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

ट्रस्ट व शिखर प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष अशोक पंचाल ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए इन दिनों यज्ञ मंडप, भोजन शाला व अन्य कार्यों के लिए करीब 84 बीघा क्षेत्र में विशाल पांडाल-टैंट लगाने का कार्य किया जा रहा है तथा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 52 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। मंदिर परिसर व बाहर के लिए 22 कैमरे तथा प्रतिष्ठा-यज्ञ मंडप क्षेत्र के लिए 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक पंचाल ने विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारियों का वितरण किया। इस दौरान समाज के पूर्व अध्यक्ष लालजी पंचाल, महामंत्री नटरवरलाल पंचाल, महेश पंचाल, हीरालाल पंचाल, सुरेन्द्र पंचाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कई विशिष्ट-अतिविशिष्ट जन करेंगे शिरकत

पंचाल समाज चौदह चौखरा के कोषाध्यक्ष अम्बालाल पंचाल ने बताया कि इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न साधु संत और श्रद्धालु भी इस आयोजन के साक्षी बनेंगे।

यह रहेगा प्रतिष्ठा कार्यक्रम



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement