pits on road in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:24 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मार्ट सिटी उदयपुर के दामन पर लगे बदनुमा दाग

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 1:09 PM (IST)
स्मार्ट सिटी उदयपुर के दामन पर लगे बदनुमा दाग
उदयपुर। कहने को तो उदयपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल चुका है लेकिन, इस स्मार्ट सिटी की सडक़ें कुछ और ही दास्तां बयां करती हैं। यहां की खस्ताहाल सडक़ें इस स्मार्ट सिटी पर एक बदनुमा दाग की तरह नजर आती हैं। मानसून में कुछ दिनों की बारिश से जहां सडक़ों की पोल खुल चुकी है, तो वहीं इन सडक़ों पर अब मिट्टी और कंक्रीट के साथ सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं। उदयपुर के दुर्गा नर्सरी रोड से लेकर शास्त्री सर्किल जाने वाली अशोक नगर रोड इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस 2 किलोमीटर की रोड पर कुछ हिस्सों पर पक्की सडक़ है लेकिन, ज्यादातर हिस्से टूट चुके हैं। इस सडक़ को दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम ने यहां कंक्रीट तो डलवा दी लेकिन, 10 दिनों के बाद भी डामरीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते अशोक नगर रोड से गुजरने वाले लोगो को कंक्रीट पर फिसलने का डर तो रहता ही है साथ ही आंखों में मिट्टी जाने और धूल के गुबार से दुर्घटना होने का डर भी मंडराता रहता है। लोगों में फूट रहा गुस्सा

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement