pilibhit news : The three cubs of the leopard born in the fields of sugarcane in pilibhit -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:36 pm
Location
Advertisement

गन्ने के खेत में गूंजी तेंदुए के तीन शावकों की किलकारियां

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 मार्च 2018 3:43 PM (IST)
गन्ने के खेत में गूंजी तेंदुए के तीन शावकों की किलकारियां
पीलीभीत। पीलीभीत के मझोला कस्बे से सटे उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर गन्ने के खेत में एक मादा तेंदुए ने तीन शावकों को जन्म दिया है। सुबह जब तेंदुए के शावकों की किलकारियां सुनाई दीं तो खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने मालिक को जानकारी दी। जब खेत का मालिक मेहर सिंह वहां पहुंचा तो वहां तेंदुए के तीन शावक दिखे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन शावकों में दो मादा और एक नर शावक है। मादा तेंदुए की तलाश की जा रही है। वन विभाग द्वारा शावकों की आयु 20 दिन बताई जा रही है। तेंदुए के बारे में कहा जाता है कि नर तेंदुआ अपने बच्चों को मार देता है, इसलिये मादा तेंदुआ अपने बच्चों की हिफाजत के लिए उन्हें खेतों या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाती है। प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि ऐसे समय पर मादा तेंदुआ और भी आक्रामक हो जाती है। लिहाजा इससे ग्रामीणों में खौफ बढ़ गया है। फिलहाल वन विभाग मादा तेंदुए की तलाश कर रहा है और शावकों को जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement