pilibhit news : rain in pilibhit, Damage to crop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 25, 2023 12:51 pm
Location
Advertisement

आसमान से बरसी मुसीबत, किसानों के सपने टूटे

khaskhabar.com : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 8:25 PM (IST)
आसमान से बरसी मुसीबत, किसानों के सपने टूटे
पीलीभीत। गुरुवार रात से आसमान से बारिश के रूप में ऐसी आफत बरसी की जिले भर के किसान मायूस हो गए हैं। बेमौसम की इस बरसात ने जिले भर में धान और गन्ने की फसल को गंभीर क्षति पहुंचाई हैं। सबसे अधिक नुकसान पूरनपुर क्षेत्र में हुआ है।

गुरुवार रात्री आई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सैकड़ों एकड़ तैयार फसल बर्बाद हो चुकी है। बारिश के साथ हवा ने धान एवं गन्ने का भारी नुकसान किया है। खेत खलियान में धान एवं गन्ने की हजारों एकड़ फसल तैयार है। बारिश ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। महंगाई की मार झेल रहे किसानों पर प्रकृति की दोहरी मार पड़ी है। धान की फसल लगभग पक चुकी है। तेज हवाओं की मार से गन्ना भी धराशाही हो गया है। जनपद के कई छोटे किसानों ने बताया कि उन पर मौसम की मार पड़ी है। इसमें लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। प्रदेश सरकार किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर फरेब कर रही है। इस परिस्थिति में किसान पूरी तरह टूट चुका है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement