People of Haryana will defeat Congress for the third time in elections: Mohan Lal Baroli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 9, 2025 12:31 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा के लोग तीसरी बार भी कांग्रेस को चुनाव में धूल चटाएंगे : मोहन लाल बड़ौली

khaskhabar.com: बुधवार, 14 अगस्त 2024 7:06 PM (IST)
हरियाणा के लोग तीसरी बार भी कांग्रेस को चुनाव में धूल चटाएंगे : मोहन लाल बड़ौली
नारनौल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति करती है। जबकि भाजपा का लक्ष्य जाति-पाति और धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग को खुशहाल करना है। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग का विकास कर रहे हैं। वे बुधवार को नारनौल में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही कांग्रेस को हरियाणा के लोग तीसरी बार भी चुनाव में धूल चटाएंगे। इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित मोहन लाल बड़ौली का नारनौल पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पगड़ी बांधकर स्वागत किया और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता दिन-रात महेंद्रगढ़ जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने के काम में जुट जाएं। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धड़ाधड़ विकास के कार्य किए हैं।
सीएम सैनी ने ऐसी अनेकों घोषणाएं की हैं जिनका हरियाणा के हर वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों और जवानों की भूमि है, हमारे सैनिक सीमा पर देश की रज्ञा करते हैं वहीं किसान देश के अन्न भंडार को भरते हैं। नायब सरकार किसान समर्पित सरकार है। नायब सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है, वहीं अग्निवीर योजना के तहत सेवानिवृत हुए जवानों को हरियाणा की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की पॉलिसी तैयार की है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक सीताराम यादव, अजीत कलवाड़ी, सुगन चंद सैनी, भवानी सिंह, अमित मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा, मनीष राव, रोशन लाल यादव, सुरेश शर्मा, वासुदेव, जगदीश पासी, मौसम शर्मा, सरोज बाला, अर्चना ठाकुर, सरला यादव, सरिता जांगिड़, सपना गुप्ता, सरोज कश्यप आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement