जम्मू से पंजाब तक लोगों में योग दिवस को लेकर उत्साह, बच्चे से बुजुर्ग तक की तैयारी पूरी है

वहीं, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह जालंधर के पीएपी ग्राउंड में योग दिवस में पहुंचे और योगासन किया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि योग दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने समागम करवाया है और पंजाब के सीएम ने इसकी शुरुआत की थी। योग से हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहेगा, यह तन और मन की शांति के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सेहत को लेकर योगासन किया करें, जिससे वे कई बीमारियों से सुरक्षित रह पाएंगे।
75 साल की बुजुर्ग महिला सुरेंदर कौर ने बताया कि वह 10 साल से योग कर रही हैं। इस उम्र में भी उनको कोई बीमारी नहीं है। वहीं एक अन्य योग करने वाली युवती ने कहा कि इस भागमभाग भरी जिंदगी में अपनी सेहत के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है, योग से शरीर निरोगी रहता है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर इस दौरान मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह लुधियाना उपचुनाव और अन्य कामों को लेकर नहीं आ पाए हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण, 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मान्यता दी। अपने प्रस्ताव में, यूएनजीए ने माना कि "योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन बनाने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालंधर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


