People enthusiasm shows that mayor candidate Suman Bahamani will win by a big margin: Nayab Saini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 7, 2026 12:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोगों का उत्साह बता रहा है, बड़े मार्जिन से जीतेगी मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी : नायब सैनी

khaskhabar.com: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 4:52 PM (IST)
लोगों का उत्साह बता रहा है, बड़े मार्जिन से जीतेगी मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी : नायब सैनी
यमुनानगर। भाजपा की मेयर प्रत्याशी के समर्थन में निकाले गए रोड शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ और निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। भाजपा की सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रोड शो में उमड़े अपार जनसमूह से गदगद सीएम सैनी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुमन बहमनी और 22 वार्डों के सभी पार्षद प्रत्याशी बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में प्रचार को और गति देने पहुंचे। उन्होंने भाजपा की मेयर पद उम्मीदवार सुमन बहमनी व नगर निगम के सभी 22 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला। रोड शो जगाधरी के वार्ड नंबर 1 से शुरू हुआ और गौशाला चौक, झंडा चौक, खेड़ा बाजार में पहुंचा।
खेड़ा बाजार जगाधरी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी भाजपा नेताओं ने खेड़ा महाराज जी के चरणों में शीश नवाया व सभी आमजन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात रोड शो पत्थर वाला बाजार, पुलिस चौकी, बुडिया चौक, अग्रसेन चौक ,सफायर चौक से होते हुए प्यारा चौक, मधु चौक, शहीद भगत सिंह चौक रेलवे स्टेशन अग्रसेन चौक से होते हुए, स्टेशन चौक अग्रसेन चौक पर स्थित प्राचीन देवी मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने यहां माता के दरबार में शीश नवाया व सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों ने जमकर भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन किया और भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड वोटों से जिताने की अपील की।
रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों का उत्साह और मिल रहे समर्थन से भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से संतुष्ट है। सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
विशाल रोड शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व नगर निगम मेयर मदन चौहान भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, राकेश त्यागी,भावना पवन बिट्टू, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, ईश्वर पलाका, बिशन लाल सैनी सहित सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी मुख्य रूप से मौजूद रहे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement