Pearl group victim Women climbing on water tank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:42 pm
Location
Advertisement

FIR दर्ज होने पर देर रात उतरीं टंकी पर चढ़ी महिलाएं

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 जून 2017 09:38 AM (IST)
FIR दर्ज होने पर देर रात उतरीं टंकी पर चढ़ी महिलाएं
रुपनगर। पर्ल ग्रुप की लूट का शिकार हुए पंजाब के 500 के करीब लोगों ने रूपनगर में सड़कों और पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इनमें बड़ी संख्या में औरतें शामिल हैं। इनमें से 6 महिलाएं अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर पानी के ओवरहेड टैंक पर जा चढ़ीं। इस प्रदर्शन के कारण पूरे दिन पुलिस के पसीने छूटे रहे। आखिर देर रात जब पुलिस ने संघर्षकारी औरतों की जिद के आगे झुकते हुए कंपनी के एमडी निर्मल सिंह भंगू और उनके परिवारिक मेंबरों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR लिख ली तब देर रात संघर्ष कर रही औरतें टंकी से नीचे उतरी।

पंजाब समेत देश के कई सूबों में लोगों को लूट का शिकार बना चुकी पर्ल कंपनी में अपने खून पसीने की कमाई लुटा चुके लोगों की तरफ से करीब ढाई साल से अपने पैसे की वापसी के लिए किए जा रहे संघर्ष को उग्र रूप देते हुए बुधवार को कंपनी की लूट का शिकार हुए 400 , 500 मेंबरों के जत्थे के साथ रुपनगर में संघर्ष करने आए 6 औरतें अचानक पुलिस को चकमा देकर रूपनगर में एक पानी की टंकी पर चढ़ गई। इन औरतों ने हाथों में पेट्रोल की बोतलें भी पकड़ी हुई थी और जो भी उनको टंकी से उतारने के लिए आगे बढ़ता तो यह औरतें अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर मरने की धमकियों देती रही।

टंकी पर चढ़ी औरतें " इंसाफ की आवाज पंजाब" यूनियन की पंजाब प्रधान बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब के गरीब लोगों की खून पसीने की लाखों करोड़ों की कमाई पर्ल कंपनी के एमडी और उनके साथी लूटकर ले गए, जिस को वापस लेने के लिए वह लगातार ढाई साल से संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्ल कंपनी ने पंजाब के 35 लाख लोगों के साथ करीब 10 हजार करोड़ की ठगी मारकर पंजाब में बेनामी जायदादें बनाई हुई है।

जब अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के कहने पर भी औरतें नीचे उतरने को ना मानी, तब मौके पर खुद जिला पुलिस मुखी नीलांबरी जगदले भी पहुंच गए और उन्होंने इंसाफ की आवाज पंजाब यूनियन के लोगों के साथ बात करके टंकी पर चढ़ी औरतों को नीचे उतारने के लिए कहा। मगर टंकी पर चढ़ी औरतों ने किसी की भी बात नहीं मानी। वह जिद पर अड़ी थी कि पहले पर्ल कंपनी के एमडी निर्मल सिंह भंगू और उसके परिवार के मेंबरों के खिलाफ FIR दर्ज करके उसकी कॉपी दिखाएं फिर वह नीचे उतरेंगे। यह ड्रामा देर रात तक ऐसे ही चलता रहा।

आखिरकार पुलिस ने उनके आगे झुकते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। पर्ल कंपनी के एमडी निर्मल सिंह भंगू और उसकी बेटियां वरिंदर कौर , सुखविंदर कौर, जवाई गुरप्रताप सिंह, हरिश्चंद्र सिंह और प्रेम कोर , नछत्तर सिंह भंगू और उसके लड़के के खिलाफ धारा 420 , 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर की कॉपी दिखाने पर महिलाएं टंकी से नीचे उतरीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement