Pasture land demand the eviction protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर विरोध प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 7:01 PM (IST)
चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर विरोध प्रदर्शन
उदयपुर। गोगुंदा तहसील की ग्राम पंचायत निकोर में ग्रामवासियों की ओर से बार बार आवाज उठाने के बाद भी तहसील स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा। मंगलवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। सैकडों ग्रामवासी जिला कलेक्ट्री पंहुचे, जहां जिला प्रमुख शांति लाल मेघवाल और जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता को अपनी समस्या से अवगत कराया। दरअसल निकोर ग्रामवा​सी पिछले कुछ समय से तहसील में चारागाह भूमि को लेकर संघर्ष कर रहे थे। कई बार चरागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण के बारे में सरपंच, सचिव सहित तहसील में इसकी सूचना की, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नही होने से ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत के लिए जिला कलेक्ट्री पहुचे और कलेक्टर को चारागाह भूमि पर हुए कब्जे को हटाने की मांग की। ग्रामवासियों ने साफ किया कि चारागाह भूमि पर हुए कब्जे सरपंच ओर सचिव की मिलीभगत से हुए है ओर इनकी वजह से अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई नही हो रही है। उन्होने मांग की है कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय ग्रामवासियों के हित में होगा।

[@ धूम धड़ाके से हुई बॉलीवुड स्टार की शादी, ढोल की थाप पर नाचे बाराती]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement