passed The budget of the 289 crore of city improvement trust-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:13 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर विकास न्यास का 289 करोड़ का बजट पारित

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 7:31 PM (IST)
नगर विकास न्यास का 289 करोड़ का बजट पारित
उदयपुर। शहर विकास के लिए काम करने वाली नगर विकास न्यास का 289 करोड़ का जम्बो बजट शनिवार को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। गृह सेवक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में पारित किए गए इस बजट में चेयरमैन रविन्द्र श्रीमाली और यूआईटी सचिव आरएन मेहता सहित युआईटी के कई अधिकारी मौजूद थे। इस बार के बजट में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए कई जगह पर रोड नेटवर्क को चौड़ा करने और अंडर पास बनाने की योजनाओं को पास किया गया है। साथ ही आसपास के गांवों में सडक़ चौड़ी करने के लिए भी बजट में प्रस्ताव पास किया है। मुख्यसेवक जनआवास योजना के तहत भी शहर के विभिन्न कोनों में यूआईटी के जमीन पर ईडब्ल्यूएस फ्लैटस के तहत जी प्लस 3 का निर्माण किया जाएगा। कुल मिलाकर रोड नेटवर्क, अंडर पास, उद्यान विकास एवं गरीब वर्ग के लिए आशियानों के लिए समर्पित यह बजट था।

[ यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement