Paryushan Parv: Parana Conducted for 13 Ascetics After Three-Day Tela Fast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:12 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यूषण पर्व: तीन दिन के तेला उपवास के बाद 13 तपस्वियों का कराया पारणा

khaskhabar.com: रविवार, 27 सितम्बर 2026 1:05 PM (IST)
पर्यूषण पर्व: तीन दिन के तेला उपवास के बाद 13 तपस्वियों का कराया पारणा
-जैन समाज ने तपस्वियों का मुकुट, तिलक और माल्यार्पण कर किया सम्मान, गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस दौसा। पर्यूषण पर्व के दौरान पिछले तीन दिन से तेला (निराहार) कर रहे जैन समाज के 13 तपस्वियों को समाज के महिला-पुरुषों ने पारणा कराया। जैन समाज के प्रवक्ता प्रतीक जैन ने बताया कि तेले (सभी प्रकार के आहर का त्याग) के रूप में धर्म की साधना कर रही रुचि, महिमा, आर्ची, अवनी, भव्या, वज्रा, राया, आदिश, मनन, अतिशय, आगम, अंतिमा, देशना को समाज के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर पारणा कराया। सभी का मुकुट, तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ पुराने शहर के मुख्य रास्तों से होते हुये जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान छोटे-छोटे बच्चों की तपस्या देखकर माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान महिलाएं भक्ति नृत्य कर रही थी व पुरुष भगवान के जयकारे लगा रहे थे। परिवार जनों द्वारा सामाजिक बंधुओं का जलपान करा स्वागत किया गया।
इस दौरान समाज के कार्याध्यक्ष नरेन्द्र जैन, महामंत्री राजेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अजीत जैन, मंत्री अरविन्द जैन, त्रिशला महिला मण्डल अध्यक्षा अनिता जैन, प्रेमचंद जैन एडवोकेट, सुधीर जैन एडवोकेट, मनोहर जैन वैध, पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन, निश्चल जैन, ओमप्रकाश जैन, विनय जैन, प्रवीण जैन, प्रेम छारेडा, रजनीश जैन, पारस टहटडा, विपिन जैन सहित समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे।
उत्तम क्षमा धर्म पर दिये प्रवचन
शहर के आदिनाथ जैन मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये प्रोफेसर आध्यात्म प्रकाश जैन ने उत्तम क्षमा धर्म पर प्रवचन देते हुये कहा कि क्षमा केवल शब्दों से ही नहीं अपितु अंदर से भी करना-क्योंकि कहते हैं नारियल बाहर से कितना ही अच्छा दिखता हो पर, अंदर से खराब है तो उसे लोग दूर कर दिया करते हैं, इसलिए आप बाहर के साथ अंदर से भी अच्छे रहो तभी क्षमावणी पर्व सार्थक होगा। हर इंसान बुराईयों का भंडार है, जब तक विवके की आंधी नही आती तब तक बुराइयों का भंडार नष्ट नहीं होता। इसिलए विवेक जगाइये और बुराइयां भगाइये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement