बांसवाड़ा। जिलेभर में मंगलवार से 10 दिवसीय पर्युषण पर्व शुरू हुआ। इस दौरान दशा हुमड समाज द्वारा आजाद चैक स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर से बांसवाडा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भगवान श्रीजी की गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। प्रथम दिन मन्दिर में भगवान श्रीजी का अभिषेक किया गया।