Advertisement
सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेले में शंघाई सहयोग संगठन की भागीदारी अहम: मुख्यमंत्री

फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें कारोबार और निवेश संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योग एवं निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। निवेश के लिए हरियाणा प्रमुख स्थल बन गया है। वर्ष 2019 के बाद से प्रदेश में 5.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ है। राज्य का निर्यात भी बढक़र 2.17 लाख करोड़ रुपए हो गया है। मुख्यमंत्री ने यह बात सूरजकुंड में शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कही। बैठक में रूस, बेलारूस, तजाकिस्तान, कम्बोडिया, सऊदी अरब, मालदीव, चीन, क्रिगीस्तान, उज्बेकिस्तान, नेपाल, कजाकिस्तान, आर्मेनिया, म्यांमार, कतर, ईरान, यूएई, बहरीन देशों के प्रतिनिधिमण्डल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ऐसी, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
एससीओ की भागीदारी महत्वपूर्णः
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में एससीओ की भागीदारी विभिन्न देशों को वैश्विक पटल पर लाने और उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करेगी। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला वर्ष 1987 से लग रहा है। इसने विश्व मानचित्र पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। इस बार इस मेले में शंघाई सहयोग संगठन के विभिन्न देशों की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। हर देश के कलाकार अपनी संस्कृति के अनूठे रंगों का प्रदर्शन कर रहे हैं। हस्तशिल्प व अन्य कलाओं के रूप में अपनी सर्वश्रेष्ठ विरासत का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शुमार है। हरियाणा बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी), बिजनेस टू कस्टमर (बी2सी) और सरकार से सरकार (जी2जी) के अलावा हार्ट टू हार्ट (एच2एच) कनेक्शन यानी दिल से दिल के साथ व्यापार करने में विश्वास करता है।
स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हरियाणा टॉपः
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार, दोपहिया, ट्रैक्टर, वैज्ञानिक उपकरण, जूते-चप्पल आदि अनेक उत्पादों के निर्माण में हरियाणा अग्रणी है। देश के लगभग 50 प्रतिशत चौपहिया वाहनों का निर्माण हरियाणा में होता है। राज्य में 1,000 से अधिक औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं, इनमें सीमेंस, सुजुकी, जीई, होंडा, स्मिथक्लाइन बीचम, जेसीबी, हॉलिस्टर, हार्वेल, ओसराम, मित्सुबिशी, आईबीएम, योकोहामा, अल्काटेल, पोस्को, एलजी, परफेटी, जॉनसन मैथे, बेक्टन डिकिंसन, कैपरो और हार्ले डेविडसन शामिल हैं। इसका श्रेय राज्य में उत्कृष्ट वायु, रेल और सडक़ संपर्क को जाता है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासः
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला में गुरुग्राम और नूंह में एक सफारी पार्क विकसित किया जा रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। यह लगभग 10,000 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
फतेहाबाद
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features