Parents Association welcomes Human Rights Commission decision-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 12:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेरेंट्स एसोसिएशन ने किया मानवाधिकार आयोग के फैसले का स्वागत

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 6:16 PM (IST)
पेरेंट्स एसोसिएशन ने किया मानवाधिकार आयोग के फैसले का स्वागत
होशियारपुर। पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन, पंजाब को नोटिस जारी करने का सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल की पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह मठारू ने स्वागत किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों होशियारपुर सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल ने 2018-19 शैक्षिक स्तर में बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए बस सुविधा प्रदान करने से इंकार का जो फरमान जारी किया था। उसके विरोध में पेरेंट्स एसोसिएशन ने पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग को स्कूल के इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। उसी के आधार पर मानवाधिकार आयोग ने कड़ा नोटिस लेते हुए डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन को इस मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया। स. मठारू ने आयोग के इस फैसले का धन्यवाद किया और आशा जताई कि डायरेक्टर जनरल एजूकेशन से इस मामले में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और अभिभावकों के अधिकार को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement