Advertisement
दौसा शहर में फिर घुसा पैंथर : आसावरी डूंगरी के रिहायशी इलाके में मकान के पास दिखा, नीलकंठ पहाड़ी से कॉलोनियों में दस्तक, दहशत में लोग

नीलकंठ पहाड़ी से लगातार कॉलोनियों का रुख कर रहा पैंथर
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि दौसा शहर से सटी नीलकंठ पहाड़ी पर तेंदुओं का प्राकृतिक वास और नियमित मूवमेंट रहता है, लेकिन बीते कुछ समय से ये लगातार भोजन और पानी की तलाश में कॉलोनियों का रुख कर रहे हैं:
शिकार की घटनाएं: इससे पहले भी तेंदुआ कई बार कॉलोनियों में घुसकर बछड़ों और आवारा श्वानों (कुत्तों) का शिकार कर चुका है।
पूर्व में भी मूवमेंट: कुछ ही दिन पहले शहर के खान भांकरी रोड पर भी लेपर्ड देखा गया था, जिससे उस क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया था।
शहरी आबादी के बीच वन्यजीवों की लगातार आवाजाही से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाकर पैंथर को तत्काल रेस्क्यू करने और सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


