Advertisement
नगर बीसलपुर में चोटी कटने से हड़कंप
पीलीभीत। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र से चोटी कटने के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को नगर बीसलपुर में दिन में जागती हुई एक महिला की चोटी कट जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। जिसने भी चोटी कटने की घटना को सुना कौतूहलवश सीधा नगर के सी.एच.सी. में देखने के लिए दौड़ पड़ा। भारी भीड़ को देखकर पुलिस को डंडा फटकार कर भीड़ को हटाना पडा।
नगर बीसलपुर के दुबे में एक महिला मंगलवार दोपहर 1 बजे अपने घर का काम करके चोटी बांध रही थी कि अचानक से महिला की चोटी कट गई और वह घबराकर बेहोश हो गई। महिला गोमती देवी का पति अतुल जब मौके पर पहुंचा तो उसने पत्नी की चोटी कटी देखी। पत्नी को अचेत अवस्था में देखा तोे उसके होश उड़ गए। युवक ने आनन-फानन में माहिला को नगर के सी.एच.सी. में भर्ती कराया और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। हालाँकि महिला अब ठीक हैं। फिलहाल चोटी काटने की घटना कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र मेें जहाँ चोटी कटने की घटनाए बढ़ती जा रही हैं। वही टोने टोटके का भी जोर बढ़़ता जा रहा हैं। प्रशासन इसे निरंतर अफवाह बता रहा है और ऐसी बातों पर ध्यान न देने की बात कह रहा हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पीलीभीत
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement