Pandit Nehrus death is not remembered even on the plight of his statue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 25, 2023 11:09 am
Location
Advertisement

पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर भी याद नहीं आई उनकी प्रतिमा की दुर्दशा

khaskhabar.com : शनिवार, 27 मई 2017 5:18 PM (IST)
पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर भी याद नहीं आई उनकी प्रतिमा की दुर्दशा
भीलवाड़ा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दिखावे के लिए भीलवाड़ा के कांग्रेस कार्यालय में उनका चित्र लगाकर पुष्प अर्पित किए गए, लेकिन राजीव गांधी रिंग रोड पर लगी उनकी प्रतिमा की दुर्दशा पर कांग्रेस के किसी नेता का ध्यान नहीं गया। इस प्रतिमा की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि यह जगह-जगह सें खण्डित हो गई है। यही नहीं यहां शाम होते ही शराबी अपना अड्डा बना लेते हैं। इसके कारण प्रतिमा के चारों ओर खाली शराब की बोतले बिखरी हुई दिखाई देती है।

स्व. पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल डांगी व अन्य कार्यकर्ताओं ने फोटो पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दे दी, लेकिन यूआईटी की ओर से नेहरू विहार कॉलोनी के बाहर लगाई गई प्रतिमा पर किसी का ध्यान नहीं गया। इस प्रतिमा का लोकार्पण वर्ष 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.जोशी ने किया था। उसके बाद से इस प्रतिमा की किसी ने भी सुध नहीं ली। जिसके कारण प्रतिमा धीरे-धीरे खण्डित होती गई और आज वह जर्जर हालत में पहुंच गई है। यहां कोई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता तो नहीं आता है लेकिन शाम होते ही शराबी जरूर आ जाते हैं और महफिलें सजाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement