Advertisement
दौसा में पंचायती राज चुनाव 2026 : कलेक्ट्रेट में निकली आरक्षण की लॉटरी, तय हुआ जिला परिषद के 37 वार्डों का भविष्य

जिला परिषद के सभी 37 वार्डों की स्थिति हुई स्पष्ट
जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष जिला परिषद के सभी 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।
लॉटरी प्रक्रिया के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा सामान्य वर्ग की महिलाओं और पुरुषों के लिए सीटें आरक्षित की गईं। लॉटरी छूटते ही कई वार्डों में पुराने दिग्गजों के चुनावी समीकरण बदल गए, तो वहीं कई नए चेहरों के लिए राजनीति का रास्ता साफ हो गया।
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
आरक्षण निर्धारण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने-अपने क्षेत्र और वार्ड के आरक्षण की स्थिति जानने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर समर्थकों और ग्रामीणों का हुजूम जमा रहा। लोग एक-एक वार्ड की लॉटरी के नतीजे की जानकारी अपने-अपने क्षेत्रों में फोन के जरिए पहुंचाते नजर आए।
चुनावी तैयारियों को मिलेगी नई दिशा
पंचायती राज चुनाव को लेकर लंबे समय से आरक्षण का इंतजार कर रहे संभावित उम्मीदवारों को अब अपनी रणनीति बनाने में आसानी होगी। जिला परिषद और प्रधान पदों की लॉटरी निकलने के बाद अब पंचायत क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज होना तय है।
प्रशासनिक स्तर पर लॉटरी प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के दायरे में संपन्न कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जिला परिषद के 37 वार्डों की वर्गवार आरक्षण स्थिति
जिला परिषद के कुल 37 वार्डों में विभिन्न वर्गों (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य एवं महिला) के लिए लॉटरी के माध्यम से तय हुआ आरक्षण इस प्रकार है:
वार्ड 1: सामान्य महिला
वार्ड 2: अनुसूचित जाति (SC)
वार्ड 3: अनुसूचित जनजाति (ST)
वार्ड 4: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)
वार्ड 5: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)
वार्ड 6: अनुसूचित जनजाति (ST)
वार्ड 7: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)
वार्ड 8: अनुसूचित जनजाति (ST)
वार्ड 9: अनुसूचित जाति (SC)
वार्ड 10: सामान्य महिला
वार्ड 11: अनुसूचित जाति महिला (SC F)
वार्ड 12: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 13: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)
वार्ड 14: अनुसूचित जनजाति (ST)
वार्ड 15: सामान्य महिला
वार्ड 16: सामान्य महिला
वार्ड 17: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 18: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 19: अनुसूचित जाति (SC)
वार्ड 20: सामान्य महिला
वार्ड 21: सामान्य महिला
वार्ड 22: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
वार्ड 23: अनुसूचित जनजाति (ST)
वार्ड 24: अनुसूचित जाति (SC)
वार्ड 25: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 26: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 27: अनुसूचित जाति (SC)
वार्ड 28: अनुसूचित जाति महिला (SC F)
वार्ड 29: सामान्य महिला
वार्ड 30: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)
वार्ड 31: सामान्य महिला
वार्ड 32: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 33: सामान्य महिला
वार्ड 34: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 35: सामान्य (अनारक्षित)
वार्ड 36: सामान्य महिला
वार्ड 37: सामान्य (अनारक्षित)
पंचायत समितियों में प्रधान पद के आरक्षण का गणित
जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण का निर्धारण निम्नानुसार किया गया है:
मनोहरपुर खेडला: अनुसूचित जाति महिला (SC F)
नागल राजावतान: अनुसूचित जाति (SC)
शिवसिंहपुरा: अनुसूचित जनजाति (ST)
बैजूपाड़ा: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)
मंडावर: अनुसूचित जनजाति महिला (ST F)
बसवा: अनुसूचित जनजाति (ST)
बांदीकुई: सामान्य (अनारक्षित)
लवाण: सामान्य महिला (Gen F)
सिकंदरा: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
रामगढ़ पचवारा: सामान्य महिला (Gen F)
सिकराय: सामान्य (अनारक्षित)
लालसोट: सामान्य महिला (Gen F)
दौसा: सामान्य महिला (Gen F)
महवा: सामान्य (अनारक्षित)
आरक्षण के बाद बदला समीकरण, दावेदारों की नजरें मैदान पर
आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद कई दिग्गज नेताओं की परंपरागत सीटें आरक्षित हो जाने से उनके समीकरण बिगड़ गए हैं, वहीं कई वार्डों में नए एवं युवा चेहरों के साथ-साथ महिला प्रत्याशियों के लिए राहें आसान हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


