अंबाला। शनिवार को आए एक पंचायती फरमान के बाद गांव बरनाला में एक महिला और पुरुष का मुंह काला किया और दोनों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों के अवैध सबंध थे इसलिए पंचायत ने यह फैसला सुनाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल साइटों पर डाल दिया गया है।