Advertisement
पालमपुर राज्य स्तरीय होली महोत्सव-2026 के लिए खेल प्रतियोगिताओं कार्यक्रम सूची जारी

कबड्डी के संयोजक अनुराग नरयाल (98166-48828) रहेंगे, यह प्रतियोगिता 22 से 24 फरवरी 2026 तक होगी जिसमें पुरुष वर्ग के लिए 41,000 व 31,000 तथा महिला वर्ग के लिए 21,000 व 11,000 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।
बास्केटबॉल के संयोजक सुनंद चित्रा मोबाइल न. 98163-24655 रहेंगे, यह प्रतियोगिता 21 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 31,000 और द्वितीय पुरस्कार 21,000 होगा।
फन गेम्स के संयोजक रोशन लाल (82194-89649) रहेंगे, यह भी 03 मार्च 2026 को होगी जिसमें पुरस्कार राशि 21,000 व 18,000 रहेगी।
वॉलीबॉल के लिए सुनील कुमार (98052-65800) संयोजक रहेंगे, जो 20 से 22 फरवरी 2026 तक चलेगी और इसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 व द्वितीय पुरस्कार 15,000 होगा।
शतरंज के संयोजक मुनीष कटोच (98167-77779) रहेंगे और यह 21 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 5,100 व द्वितीय पुरस्कार 2,100 होगा। अंत में, कैरम के संयोजक भी मुनीष कटोच (98167-77779) रहेंगे और यह प्रतियोगिता भी 21 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 5,100 व द्वितीय पुरस्कार 2,100 रखा गया है।
इसी तरह टेबल टेनिस के संयोजक राजन शर्मा (98051-15555) रहेंगे और यह खेल 21 से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
बैडमिंटन के संयोजक आकाशदीप रेहान (96253-96096) रहेंगे तथा इसकी प्रतियोगिता 20 से 22 फरवरी 2026 तक होगी।
कुश्ती के लिए वरिंदर चौहान (94188-84200) संयोजक रहेंगे और यह 01 व 02 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
मार्शल आर्ट के संयोजक त्रिलोक चंद (70181-88618) रहेंगे और यह 03 मार्च 2026 को एक दिवसीय प्रतियोगिता होगी।
डॉ. ओ.पी. यादव ने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और होली महोत्सव की खेल भावना को सफल बनाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित खेल के संयोजक से संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



