Pakistan sought to punish-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 9:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 6:35 PM (IST)
पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग
अंबाला । राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है। कुमारी सैलजा ने उरी में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त हुए कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कड़े कदम उठाए और पाकिस्तान को कड़ी सीख दे। अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। शैलजा ने कहा कि यूपी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आंधी में सब पार्टियों का जनाधार खत्म हो जाएगा। मोदी सरकार के जुमले लोगों को पता लग गए हैं और अखिलेश सरकार के राज में कानून- व्यवस्था का दीवाला निकल गया है। अरूणाचल प्रदेश में जिस तरह से भाजपा ने ओछी राजनीति का परिचय दिया है वह सबको नजर आ रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement