Advertisement
चारधाम यात्रा में गंगोत्री-यमुनोत्री में 10.55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक यमुनोत्री धाम में 5 लाख 16 हजार 206 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि गंगोत्री धाम में यह आंकड़ा 5 लाख 38 हजार 908 तक पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ वाहनों की आवाजाही भी लगातार जारी है। शनिवार को दोनों धामों के लिए कुल 1,982 वाहन संचालित हुए। वहीं, यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक 1 लाख 3 हजार 215 वाहन धामों तक पहुंच चुके हैं।
यमुनोत्री धाम की कठिन चढ़ाई को देखते हुए श्रद्धालु घोड़े-खच्चर, डण्डी और कण्डी जैसी पारंपरिक सुविधाओं का भी उपयोग कर रहे हैं। शनिवार को 1,705 यात्रियों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया। यात्रा शुरू होने से अब तक इन सुविधाओं का उपयोग करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 92 हजार 257 हो चुकी है। यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है। शनिवार को 5,642 यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई, जबकि 564 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 3 लाख 24 हजार 987 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और 27, 529 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।
जिला प्रशासन ने बताया कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


