organized environmental awareness rally on World Environment Day in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:28 am
Location
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप सेवा समिति ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

khaskhabar.com : सोमवार, 05 जून 2017 8:51 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप सेवा समिति ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
सुल्तानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप सेवा समिति द्वारा ग्लोबल कम्प्यूटर सेन्टर कस्बा के.एन.आई से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी। हनुमान मन्दिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संचालन ग्लोबल कम्प्यूटर सेन्टर पर किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था द्वारा 120 बच्चो के साथ जागरूकता रैली को संस्था सचिव विजय विद्रोही व कार्यक्रम के प्रबन्धक जेपी श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया।

वहीं बढैयाबीर पर मार्डन ट्रेनिंग इस्टीटयूट के द्वारा भी पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन एम.जी.आई.टी. में किया गया। जहां पर पर्यावरण से सम्बन्धित चलचित्र भी दिखाया गया। कार्यक्रम मे सरवर रहमान, कृपाशंकर, वृजेश यादव, अमित, मुकेश गोयल, नदीम, राजन सिंह, नितिन वर्मा, सन्दीप, रोहित आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement