Organizational meeting at BJP District Office, emphasis on strengthening at booth level-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jan 18, 2026 10:21 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 दिसम्बर 2025 2:24 PM (IST)
भाजपा जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर
दौसा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन प्रभारी सोम कांत शर्मा और जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सोम कांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जागरूक और संगठित रहकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर से शुरू होने वाली सुशासन यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा इसके सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने SIR अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें। साथ ही उन्होंने अवैध रूप से रह रहे बाहरी तत्वों के नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 भरकर जमा करवाने की बात कही।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल के अनुसार बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी, टीकम सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, सोमेश विजय, मंजू लता जाटव, रूप सिंह मीणा, महेंद्र पीलोडी, अभिषेक शर्मा, जिला मंत्री ममता सैनी, सरोज मीणा, मिश्री देवी मीणा, सियाराम शर्मा, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, सतपाल मीणा और किशोरी लाल बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement