Advertisement
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- कांग्रेस से हमारी सीधी लड़ाई, यूपी में अखिलेश कहीं नहीं हैं

उन्होंने आगे कहा, "बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार की ओर से व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से तो कहा जा रहा है कि हम 'लखपति दीदी' बनाएंगे और काम चल रहा है। बंगाल, बिहार, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान या चाहे हरियाणा हो महिलाओं के बैंक खाते में पैसा भेजकर रोजगार का अवसर दिया जा रहा है।"
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "उनको महिलाओं की नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए आंदोलन करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा में जमीन-आसमान का फर्क है। कांग्रेस दिल्ली से बोलेगी तो पूरा देश सुनेगा और ये यूपी से बोलेंगे तो केवल प्रदेश में सुनाई देगा। चुनाव में सपा कहीं नहीं है। हमारी सीधी लड़ाई कांग्रेस से है।"
ओम प्रकाश राजभर की ओर से कहा गया, "नौ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो बच्चा मेहनत से पढ़ेगा उसको नौकरी मिलेगी।"
मछली विवाद को लेकर उन्होंने कहा, "हमने तो उन्हीं (अजय राय) का बयान सुना है। उन्होंने कहा कि वे गए थे। निषादों की ओर से आयोजित 'मछली-भात' का कार्यक्रम था। जो मांस-मछली न खाता हो और वह सावन के महीने में अगर 'मछली-भात' के भोज में जाए तो चर्चा का बिंदु तो बनेगा ही।
नेपाल त्रासदी पर अजय राय ने कहा, "यह दैवीय आपदा है, इससे निपटने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जाती रही है। ऐसी स्थिति में भारत की ओर से भी नेपाल को मदद की जाएगी। पड़ोसी देश होने की वजह से पूरी ताकत के साथ मदद की जाएगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


