only boy in Merit of Punjab10th Board result in Bathinda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:25 am
Location
Advertisement

बठिंडा में 1 लड़के ने बनाई मेरिट में जगह, 8 लड़कियां भी टॉपर

khaskhabar.com : मंगलवार, 23 मई 2017 3:50 PM (IST)
बठिंडा में 1 लड़के ने बनाई मेरिट में जगह, 8 लड़कियां भी टॉपर
बठिंडा। पंजाब 10वीं बोर्ड के नतीजे में जिले में कुल 9 बच्चे मैरिट में आए हैं। इनमें 8 लड़कियां हैं और एक लड़का है। मेरिट का यह इकलौता लड़का अजीत रोड स्थित बाबा फरीद पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल का छात्र रणवीर सिंह है। रणवीर सिंह पुत्र जगतार सिंह ने 96 प्रतिशत अंक से जिले में चौथा और पंजाब में 19वां स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रिंसीपल दलजीत सिंह सिद्धू ने इस प्राप्ति के लिए खुशी जाहिर की। इस मौके बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डा. गुरमीत सिंह धालीवाल व एम.डी. परमजीत कौर धालीवाल ने मैरिट हासिल करने वाले विद्यार्थी, उसके अभिभावक और स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement