Advertisement
पानी की बारी को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, एक की मौत

बठिंडा। महमा सवाई गांव में पानी की बारी को लेकर बुधवार को हुए झगड़े में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गोली चला दी गई। जिसके बाद गोली लगने से दूसरे पक्ष के 42 वर्षीय सतपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार गांव महमा सवाई के बलजीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह औलख की जमीन कई वर्षों से सुखदीप सिंह पुत्र गुरदर्शन सिंह के पास ठेके पर थी। इस बार बलजीत सिंह ने अपनी जमीन सतपाल सिंह पुत्र जरनैल सिंह को ठेके पर दे दी थी। बीती रात सतपाल सिंह जमीन में पानी की बारी पर गया था। उस समय उसकी वहां सुखदीप सिंह से तकरार हो गई। जिसके बाद बढ़े विवाद के चलते सुखदीप सिंह ने अपनी 12 बोर राईफल से सतपाल सिंह पर फायर कर दिया, जो उसकी छाती में लगा और गंभीर घायल हो गया। सतपाल सिंह को गोनियाना मंडी स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाना व थाना नईयांवाला प्रभारी रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों के सम्बंध में मृतक सतपाल सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह से बातचीत की और नामजद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Advertisement
Advertisement
बठिंडा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
