One person arrested for transporting illegal opium dodachura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:22 pm
Location
Advertisement

अवैध अफीम डोडाचुरा परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 मार्च 2023 5:56 PM (IST)
अवैध अफीम डोडाचुरा परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
-47 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा बरामद

चित्तौड़गढ़।
बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार की डिग्गी से 47 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त कर बेगूं निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी भगवान लाल (पु.नि.) मय जाप्ता के साथ अवैध मादक पदार्थ की धर पकड हेतू श्रीनगर तिराहा पर पहुॅच कर नाकाबंदीशुरू की। नाकाबंदी के दौरान पालनपुर चौराहा की तरफ से स्विफ्ट कार आई, जो पुलिस को नाकाबंदी करते देख कर वापिस रिवर्स मे जाने लगा। जिसको घेरा देकर रोका ओर कार एंव कार चालक के पास संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने से शंका निवारण के लिये कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी मे चार प्लास्टिक के कट्टे रखे हुवे थे। जिनमे पीसा एंव अधकुचला हुआ 47 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचुरा भरा मिला। अवैध अफीम डोडाचुरा का जब्त कर कार चालक धनोरा थाना बेगू निवासी संदीप पुत्र शिव लाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय मे पेश किया जाकर चार दिन की पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement