Advertisement
यूपी में एसआईआर के मुद्दे पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिले

बिहार विधानसभा चुनाव पर अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार के पार्टी नेताओं से फोन पर संपर्क हुआ है। मैंने कहा कि मेरी सभाएं कहां होंगी, कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, यह बताएं। मैं अपनी बात रख सकता हूं। 1 नवंबर को बिहार जाऊंगा और 5 नवंबर तक रहूंगा।
वहीं जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने एसआईआर के मुद्दे पर कहा कि अभी तो जो दिख रहा है कि हम लोगों ने एसआईआर का शुरू से विरोध किया है और एसआईआर की लिस्ट में अभी झारखंड नहीं है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये सरकार कभी भी तानाशाही फैसले ले सकती है और इसके जरिए वह अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति करना चाहती है। सरकार एसआईआर के जरिए चुनाव को एक टूल के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है और ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में एसआईआर होने वाला है, वहां के राजनीतिक दलों को सचेत होने की आवश्यकता है जिससे किसी को भी वोट के अधिकार से वंचित न रखा जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


